नगर के राधानिवास, मथुरा दरवाजा, सीएफसी चौराहा क्षेत्र में अंडा और बिरयानी बेचने वाले मुस्लिम समुदाय के युवकों ने स्थानीय पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
एसएसपी को भेजे पत्र में युवकोें ने कहा कि मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार गैरकानूनी रूप से अंडा और बिरयानी बेचने वाले दुकानदारों के सामान को फिंकवा देते हैं। शाही जामा मस्जिद मथुरा दरवाजा इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद कुरैशी ने कहा कि दरोगा की कार्यशैली को लेकर समुदाय के लोग काफी परेशान हैं।
विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी से शिकायत करने वालों में रहीश, शकील, ईशूब, जाकिर, अश्फाक, इमरान, उस्मान कुरैशी, कामरान, नईम तोहिल, हाजी लियाकत, हैजान आदि शामिल रहे।