फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मददगार बन एटीएम बदला, फिर 80 हजार पार

Sat, 29 Apr 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
स्टेटमेंट निकालने गए पूर्व शिक्षक का मददगार बनकर दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके कुछ घंटे में ही उनके खाते से 80 हजार रुपये  निकाल लिए। गए। 
विज्ञापन


अडींग निवासी रिटायर्ड शिक्षक सूरज सिंह यादव शुक्रवार दोपहर गोवर्धन थाने के सामने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट चेक करने गए थे। एटीएम हैंडल करने में दिक्क्त हुई तो दो युवकों ने मदद का आग्रह करते हुए एटीएम ले लिया। उनसे पासवर्ड डलवाया, स्टेटमेंट फिर भी नहीं निकला। 

दोनों युवकों ने एटीएम एटीएम लौटा दिया। सूरज यादव घर लौट आए। शाम चार बजे बेटे ने बताया कि मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया है। पूर्व शिक्षक ने एटीएम कार्ड देखा तो वह उदय सिंह के नाम का निकला। तुरंत बैंक पहुंचे। प्रबंधक ने बताया कि खाते से तीन बार में बरसाना से 80 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें