फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज गोयल की निशानदेही पर चार टैंकर बरामद

Sat, 01 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिरकार तीसरे दिन क्राइम ब्रांच तेल माफिया मनोज गोयल से कुछ उगलवा सकी। मनोज की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने आगरा से चार टैंकर बरामद किए गए हैं। इन चार टैंकरों से चोरी का तेल सप्लाई किया जाता था। 
विज्ञापन


शनिवार को सवेरे ही तेल माफिया को लेकर क्राइम ब्रांच आगरा पहुंची। कई स्थानों पर दबिश दी गई। तेल संबंधी कुछ अहम जानकारी जुटाईं। तेल माफिया केे बताए स्थान से क्राइम ब्रांच ने चार टैंकर बरामद किए। इन चारों टैंकरों से चोरी के तेल की सप्लाई की जाती थी। हालांकि क्राइम ब्रांच ने बरामदगी वाले स्थान का खुलासा नहीं किया है। टैंकर किसके हैं, ये भी नहीं बताया गया है। 

बता दें कि 18 फरवरी को रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा हुआ था। मामले में मनोज गोयल समेत 17 लोगों पर आरोप लगा। मनोज सहित पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 12 आरोपी अभी फरार हैं। 30 मार्च को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए मनोज गोयल का रिमांड में शनिवार को तीसरा दिन था। क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें