फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल

Sun, 29 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर वापस लौट रहे दिल्ली निवासी श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली के नांगलोई निवासी संजीव शर्मा अपनी पत्नी रूपा और दो पुत्र अमित, विवेक के साथ कार से शनिवार सुबह सात बजे दर्शन कर लौट रहे थे। मथुरा रोड पर जमुनावता चौराहे से कुछ पहले ही अचानक सड़क पर आई गिलहरी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।

चीख पुकार सुन कर निकट के ढाबे पर बैठे लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। संजीव शर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी पत्नी और बच्चे भी घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें