फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आझई में मारपीट, फायरिंग में एक घायल

Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
जैंत चौकी क्षेत्र के गांव आझई में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। दोनों ओर से 24 से अधिक राउंड फायर किए गए। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


गांव आझई निवासी भीकम सिंह और भूरी सिंह में पुरानी रंजिश चल रही है। शाम पांच बजे गांव के चौक में भीकम सिंह का 24 वर्षीय पुत्र चंचल सिंह और भूरी सिंह का पुत्र रामअवतार में मजाक होने लगा फिर एक दूसरे पर कटाक्ष करने लगे। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान रामअवतार ने तमंचे से चंचल पर फायर कर दिया। गोली चंचल के हाथ में लगी। आवाज सुनकर भूरी सिंह और भीकम पक्ष के अन्य लोग आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। सूचना पर जैंत पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चंचल को अस्पताल भिजवाया और भूरी सिंह को पकड़कर चौकी पर ले आई। रामअवतार मौके से भाग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें