फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी से पहले भिडे़ तीन कैदी

Thu, 10 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
जिला जेल में नशा करने के पीछे पहले हो गई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जेल में नशा करने के पीछे हुई मारपीट के बाद तीन कैदी गुरुवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाने के दौरान भिड़ गए। तीनों में जमकर मारपीट हुई जिससे एक कैदी की नाक से खून बहने लगा। बाद में पुलिस ने बीचबचाव कर तीनों को कोर्ट में पेश किया।  
विज्ञापन


अकील निवासी जिमनगर थाना क्वार्सी अलीगढ़ बाइक लूट, गैंगेस्टर और गोली मारने के मामले में तीन साल से जिला जेल में बंद है। उसके अलावा जितेन्द्र निवासी अजय नगर कालोनी हाईवे भी वाहन लूट और गैंगेस्टर के अंतर्गत 14 माह से जेल में है।

फरह रोडहोल्ड अप और हवालात से पेशी के दौरान भागा नाजिम निवासी ठाकुर वाली गली नैना वाली पोखर कोतवाली अलीगढ़ भी मथुरा जेल में बंद है। तीनों में एक सप्ताह पहले नशेबाजी के चक्कर में मारपीट हो गई थी। जेल में सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 11 बजे तीनों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। यहां जैसे ही तीनों को हवालात में बंद किया तो नाजिम और अकील ने जितेन्द्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जितेन्द्र ने भी अकील और नाजिम की नाक पर प्रहार किए। इससे अकील की नाक से खून बहने लगा।

हवालात की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने तीनों को अलग किया। सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। अकील की नाक से खून बंद होने पर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें