फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर ढेर, एक घायल

Thu, 18 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोसीकलां के गांव बठैन में बुधवार देर रात पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ में एक गोतस्कर ढेर हो गया जबकि एक घायल है। हालांकि पुलिस गोतस्कर की मौत मुठभेड़ में होने से इनकार कर रही है। पुलिस के अनुसार गोतस्करों के बीच आपस में फायरिंग में उसकी मौत हुई।
विज्ञापन


 बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। गांव बठैनकलां में मैक्स पिकअप गाड़ी में दो गाय ले जा रहे गोतस्करों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में पलवल के थाना वहीन के गांव नगला ऊंटावर निवासी शरीफ मेव (22) के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार उसके साथी राबिन कुमार, बसीम, हामिद, सिराज सूखा निवासी नगला ऊंटावर भाग निकले।

इधर गुरुवार की सुबह मुठभेड़ स्थल से करीब 800 मीटर दूरी पर खेतों के किनारे एक और शव मिला। मृतक के पीठ में गोली लगी थी। जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त रुद्दार निवासी नगला ऊंटावर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर गुरुवार की शाम पहुंचे परिवारीजनों ने भी उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन


घायल गोतस्कर के अनुसार रुद्दार भी उसके साथ था। कोसीकलां पुलिस की ओर से घेराबंदी करने पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसमें रुद्दार मारा गया। हालांकि एसओ कोसीकलां नरेन्द्र यादव ने गोतस्कर रुद्दार के मुठभेड़ में मारे जाने से इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि अभी यह माना जा रहा है कि भागने के दौरान गो तस्करों में आपस में गोली चली, जिसमें वह मारा गया।

कोसीकलां के बठैन कलां गांव में गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। उसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई। एक गोली युवक को लगी है। पुलिस हिरासत में उसका इलाज कराया जा रहा है, सुबह एक अन्य युवक का शव मिला है। वह भी गोतस्करों के गांव का है। परिवारीजनों ने आकर उसकी शिनाख्त की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डा. राकेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें