फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैरनी बुर्ज में किसान की पीट पीटकर हत्या

Mon, 12 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बलदेव क्षेत्र के गांव अवैरनी बुर्ज में एक किसान की उसी के परिवारीजनों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। किसान के रिश्तेदार ने परिवार के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव अवैरनी बुर्ज निवासी 30 वर्षीय अजीत पुत्र बाबूलाल गांव में खेतीबाड़ी करता था। बताया गया है कि उसका अपने ही परिवार के उदयवीर सिंह आदि से लेनदेन को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। रविवार को एक बार फिर से अजीत व उदयवीर सिंह के परिवारीजन आमने सामने आ गए।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में अजीत सिंह को गंभीर चोटें आई। अस्पताल ले जाने के दौरान अजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। आनन फानन में परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी जब अजीत के रिश्तेदार गांव लालगढ़ी बलदेव निवासी हरीसिंह पुत्र थान सिंह को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। बलदेव पुलिस जबतक मौके पर पहुंची शव पूरी तौर पर जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीसिंह ने उदयवीर सिंह पुत्र हरीसिंह व उसके भाई राजू व रामू पर अजीत की हत्या कर शव जलाने तथा साक्ष्य मिटाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें