फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पानी लगा रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 27 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली छाता के बहरावली में रविवार देर शाम खेत पर पानी लगा रहे किसान को गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे के नीचे लगी है। इस मामले में घायल के समधी और उसके बेटे सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पैगांव शेरगढ़ निवासी वीरेंद्र (40) पुत्र हुकुम सिंह अपने भाई के साथ छाता स्थित बहरावली में खेत में पानी लगा रहे थे। इसी बीच आए पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की।

घायल के भाई प्रीतम ने नगला फौजदार डीग निवासी थान सिंह, उसके पुत्र करतार और तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि घायल के भतीजे को आरोपी थान सिंह की बेटी ब्याही थी, जो कि ढाई वर्ष पूर्व मर गई। इस मामले में भतीजे करतार को जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें