फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाड़लीजी मंदिर में घंटी बजने पर दौड़े बरसाना के लोग

Sat, 04 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा (डमी)
विज्ञापन
बरसाना के विश्व प्रसिद्ध लाड़लीजी मंदिर में शनिवार को संध्या आरती बाद आपात घंटी बजने से कस्बा में हड़कंप मच गया। यह घंटी मंदिर पर खतरे का संकेत मानी जाती है। घंटी बजते ही कस्बा के सैकड़ों लोग पहाड़ी पर बने मंदिर की ओर दौड़ लिए। मंदिर पहुंचने पर खतरे की बात अफवाह निकली। इस पर स्थानी लोग लौट आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि लाड़लीजी मंदिर के सेवायत हरिओम गोस्वामी के लड़के विष्णु का विवाद बाजार में सामान खरीदने के दौरान बरसाना थाने के सिपाहियों से हो गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मी पुजारी के लड़के की तलाश में शयन आरती के बाद मंदिर में तो पुजारी ने मंदिर में लगी घंटी को बजा दिया।

बरसाना में इस मंदिर के बंद हो जाने के बाद मंदिर का कोई भी कर्मचारी या सेवायत घंटी को बजाता है तो इसे कस्बा के लोग मंदिर को खतरा मानते हैं। शनिवार को भी देर शाम ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


घंटी बजते ही लोग मंदिर पर पहुंचे और इसे चारों तरफ से घेर लिया। बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी दी तो लोग माजरा समझ गए। इसके बाद लोग घरों को लौट आए। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें