फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला शराब सेल्समैन का शव हत्या की आशंका

Sat, 04 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी शराब सेल्समैन का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया। परिजनों के मुताबिक सेल्समैन चार दिन से गायब था। उसे तलाश किया जा रहा था। परिजन मार पीटकर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला मनापुर निवासी वीर सिंह (45) अब कई माह से परिवार के साथ कांशीराम कालोनी में रह रहा था। हसनपुर में गजरौला अड्डे पर स्थित शराब की दुकान पर नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह चार दिन से गायब था। शराब की दुकान पर जानकारी की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी।

शनिवार की शाम को कांशीराम कालोनी वाले रास्ते पर नाले में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पानी से शव का चेहरा साफ करके देखा तो उसकी पहचान वीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव सीएचसी में रखवा दिया। हालांकि मृतक के बेटे सुमित का कहना है कि मारपीटकर पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि वीर सिंह शराब का आदी था। शराब पीकर नाले में गिरने से ही उसकी मौत हुई है। शव पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में ही स्थिति कुछ साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें