थाना फरह क्षेत्र के इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में प्राइवेट हास्टल में मौत हो गई। शरीर पर मिले चोट के निशान को लेकर परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
फीरोजाबाद के स्टेशन रोड करबला मोहल्ला गली नंबर छह निवासी आशीष जादौन (22) पुत्र स्वतंत्र सिंह जादौन एक इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था।
आशीष के भाई राहुल जादौन ने बताया कि वह कालेज के निकट ही राजू के यहां प्राइवेट हास्टल में किराए पर रहता था। सुबह दस बजे हास्टल संचालक ने सूचना दी कि नहाने के दौरान आशीष की मौत हो गई है।
आकर देखा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। राहुल और परिवारीजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर फरह पुलिस को सूचना दी गई। फरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।