फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलने से मौत, हत्या का आरोप

Sun, 19 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ओल में रविवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। ससुरालियों ने पुलिस को बिना बताए विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आगरा के बरहन निवासी बाबूलाल की पुत्री संगीता (28) का विवाह 1996 में गांव ओल के गनपत के पुत्र जगवीर से हुआ था। सात साल में हुए विवाह के पांच साल बाद संगीता को विदा किया गया। बताया गया है कि रविवार सुबह पति से विवाद के बाद विवाहिता की जलने से मौत हो गई।

शाम को पुलिस को अंतिम संस्कार की खबर मिली तो फरह प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को यहां केवल राख ही मिल सकी। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। मृतका के भाई महेश ने पति जगवीर, ससुर गनपत, सास विमला, जेठ राजवीर और दलवीर के खिलाफ थाना फरह में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे लेकिन ससुरालीजन पहले ही भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें