फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चले हथगोले, दो घायल

Sun, 19 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
खरेला/महोबा। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंचाना में दो मित्रों के बीच हुए विवाद में हथगोले चल गए। जिससे दो राहगीर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने रात में पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही थानाध्यक्ष को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम ऐंचाना निवासी बबली सिंह पत्नी वीर सिंह अपने खेतों में थ्रेसर मशीन से फसल की कटाई करा रही थी। जिसमें जिले के सिजहरी निवासी अरविंद अहिरवार और राठ कोतवाली के ग्राम बिलरख निवासी सीताराम उसकी मदद कर रहे थे। शनिवार को फसल की कतराई के बाद शाम को सीताराम और अरविंद खाने के बाद बाइक से गांव में टहलने निकल गए। जहां रास्ते में उनका एक-दूसरे से ही किसी बात पर विवाद हो गया।

इसपर नशे में धुत दोनों ने बाइक की डिक्की में रखे हथगोले एक दूसरे पर चला दिए। इस दौरान वहां से गुजर रहे उदित नारायण (65) व सिद्धू साहू (30) निवासी ऐंचाना घायल हो गए। गंभीर हालत में सीएचसी चरखारी लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर करीब आधा घंटे बाद रात 10 बजे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना पुलिस फोर्स के साथ पहुंच और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें