फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत में दबा मिला बच्चे का शव

Tue, 03 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
मोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना खादर की मोहनी नगर कालोनी निवासी ओमप्रकाशदास उर्फ ग्वारिया बाबा अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर शाम उनका पुत्र मोहित (5) पड़ोस के बच्चों के साथ राधारमण के प्लाट में खेल रहा था। इसी बीच मोहित के बुआ के लड़के सनी ने घर पर आकर बताया कि मोहित का आधा शरीर रेत में दबा है। यह सुनकर मोहित के चाचा रामप्रकाश मौके पर पहुुंचे और बच्चे को रेत से निकाला। परिवारीजन रात को ही उसे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


देर रात ही एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह और सीओ सदर आलोक दुबे ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के चाचा रामप्रकाश का कहना है कि गोशाला की जमीन को लेकर पड़ोसी रामवीर से उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि मोहित की हत्या रामवीर, उसकी पत्नी गुड्डी और एक अन्य महिला लक्ष्मी ने मिलकर की है। इसका चश्मदीद उनका भांजा सनी है। रामप्रकाश का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी रात को ही पुलिस को दी लेकिन पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है। 

इधर मृतक के पिता ओमप्रकाश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने साथ खेल रहे चार बच्चों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि जिन बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उन सबकी उम्र सात वर्ष से कम है। इन सभी बच्चों ने पूछताछ में बताया कि खेल-खेल में बच्चों ने मोहित का मुंह रेत में दबा दिया था। इससे उसकी सांस घुटने से मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर तंत्र विद्या को लेकर बच्चे की हत्या की चर्चा नगर में होती रही लेकिन चाचा रामप्रकाश ने इससे इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें