फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कर संग्रह केंद्र में डकैती

Tue, 23 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर कोटवन चेकपोस्ट पर आरटीओ कर संग्रह केंद्र से छह बदमाश एक कर्मचारी को घायल कर हथियारों के बल पर 49 हजार रुपये ले गए। घटना के बाद कोटवन चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर छोड़ दिया। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


कोटवन चेकपोस्ट के समीप आरटीओ कर संग्रह केंद्र पर दूसरे प्रदेशों से आने-जाने वाले वाहनों से टैक्स वसूला जाता है। यहां आरटीओ के वरिष्ठ सहायक दिनेश प्रताप सिंह की तैनाती है। रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने के कारण वे उपचार के लिए आगरा गए थे। कार्यालय पर उनके निजी सहायक सुखवीर सिंह और प्रेमी सो रहे थे। सुखवीर ने बताया कि रात करीब ढाई बजे दीवार फांदकर छह लोग कार्यालय में घुस आए। उन्होंने आते ही कर्मचारियों को बंधक बना लिया और वहां रखी संदूक की चाबी के लिए उनसे मारपीट कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने सुखवीर को तमंचे की बट से घायल कर दिया।

बदमाश गल्ले में रखे करीब 49 हजार रुपये ले गए। घायल सुखबीर और प्रेमी ने शोर मचाया तो  आसपास के फार्म संचालक एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर कोटवन चौकी पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर घायल को उपचार दिलवाया। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर रात करीब साढ़े तीन बजे दौड़ कर एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


सुखवीर ने बताया कि शनिवार के संग्रह के पैसे अलग से तिजोरी में रखे थे, वे बच गए। सूचना मिलने के बाद सुबह वरिष्ठ सहायक दिनेश प्रताप सिंह वहां पहुंच गए। कार्यालय प्रभारी वीके दीक्षित का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है, वे विभागीय कार्य से लखनऊ में हैं। सीओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत किसी ने कोई सूचना नहीं दी। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें