फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में डाक्टर के घर 10 लाख की डकैती

Sat, 22 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम 7:30 बजे बदमाशों ने एक दंत चिकित्सक के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर रुमाल बांधकर घर में घुसे बदमाश करीब 10 लाख रुपये की नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। डकैती की पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हुई हैं। वारदात के दौरान डकैत बार बार चिकित्सक के परिवार ये यह पूछते रहे कि एक करोड़ रुपये कहां रखे हैं।
विज्ञापन


कृष्णानगर में कृष्णाविहार कॉलोनी में सड़क किनारे पीसी ज्वैलर्स के निकट शहर के प्रमुख दंत चिकित्सक डा. पुनीत बंसल का मकान संख्या 190/2  है। पास में ही उनकी क्लीनिक है। पीसी ज्वैलर्स के ऊपर के माले पर उनके पिता ब्रजमोहन बंसल की पिज्जा शॉप हैं।

बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बाथरूम में बंद कर दिया और कनपटी पर असलाह लगाकर सेफ की चाबी हथिया ली।  इसी दौरान पिज्जा शॉप का कर्मचारी मोहन श्याम चाबी देने आया तो उसे भी बदमाशों ने बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाश दो लाख की नकदी के अलावा दंत चिकित्सक नेहा बंसल व मां मीरा बंसल के जेवरात व कीमती सामान सहित 10 लाख से अधिक का सामान लूट कर ले गए। बदमाशों के फरार होने के बाद नौकर के मोबाइल से ब्रजमोहन बंसल ने अपने परिचित राजेंद्र वकील को फोन कर अवगत कराया। राजेन्द्र कृष्णानगर चौकी से पुलिस लेकर मौके पर पहुॅंचे। सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें