फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती के घर में दिन दहाड़े 22 लाख का डाका

Tue, 11 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर मधुवन एन्क्लेव में आठ बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने  महिला और घरेलू कामकाज करने वाली बालिका को बंधक बना करीब 22 लाख के जेवर व नकदी लूट ली। जाते समय बदमाश महिला और बालिका  को स्टोर रूम में बंद कर गए थे। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की हैं।
विज्ञापन


मधुबन एन्क्लेव कालोनी में नटराज प्रतिमा के निकट अशोक अग्रवाल का मकान है। अशोक मंडी समिति में चीनी के आढ़ती हैं। मंगलवार सुबह वे अपने बेटे अनुराग अग्रवाल के साथ आढ़त पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी साधना अग्रवाल और घर का कामकाज करने वाली 11 वर्षीय बालिका थी।

दोपहर 12 बजे साधना घर के बाहर ढकेल से सब्जी खरीद रही थीं, तभी 22 वर्षीय एक युवक आया और साधना से पीने के लिए पानी मांगा। साधना युवक को पानी पिलाने के बाद घर के अंदर चली र्गइं। इसके बाद युवक और उसके सात साथी घर में घुस आए और साधना व बालिका की कनपटी पर तमंचे तान दिए। महिला से मारपीट करते हुए सेफ की चाबी मांगी। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर साधना ने चाबी दे दी। इसके बाद लुटेरों ने सेफ में रखे 20 लाख के जेवर, दो लाख की नकदी, दो मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया। लूटपाट के बाद लुटेरे दोनों को स्टोर रूम में बंद कर भाग गए। दोनों ने खिड़की से पड़ोसियों को आवाज देकर गेट खुलवाया और पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी।

सूचना पर कृष्णानगर, कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए थे। एसएसपी ने तीन टीम गठित कर घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें