फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा के श्रद्धालुओं से कार, नकदी, गहने लूटे

Mon, 12 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन से दर्शन कर शनिवार रात अपनी इनोवा कार से जतीपुरा लौट रहे कोटा के  श्रद्धालु दंपति और चालक को सफारी सवार बदमाशों ने असलाह के बल पर अगवा कर लूटपाट की। बदमाश उनसे गाड़ी भी छीन ले गए। पैदल ही नजदीक के गांव पाली पहुंचे श्रद्धालुओं ने राहगीरों की मदद से जतीपुरा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वारदात मथुरा रोड पर जमुनावता और अड़ींग के मध्य की है। तलवंडी कोटा निवासी सराफा व्यवसायी, स्कूल संचालक आनंद राठी पुत्र शिवरतन राठी अपनी पत्नी अंकिता राठी और चालक बजरंगी के साथ शनिवार रात करीब आठ बजे इनोवा कार से जतीपुरा लौट रहे थे। अड़ींग और जमुनावता के मध्य पुलिया पर पीछे से आ रही सफेद सफारी गाड़ी ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

गाड़ी से चार बदमाश उतरे और उन्होंने इनोवा का गेट खोल कर चालक के सिर पर तमंचा रख दिया। खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। अन्य साथी भी गाड़ी में घुस गए। बदमाश दंपति सहित गाड़ी को लेकर अपनी सफारी गाड़ी के साथ देहात के संकरे रास्तों पर घूमते रहे। आनंद राठी के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद बदमाशों ने कुंजेरा मार्ग पर उन्हें और चालक को गाड़ी से नीचे उतार कर नकदी, आभूषण छीन लिए।
विज्ञापन


बदमाशों ने अंकिता राठी के कानों से सोने की टॉप्स, चांदी की कंठी, अंगूठी, करीब 12 हजार रुपये, तीन मोबाइल छीन लिए। लूट के शिकार हुए श्रद्धालु रात करीब 10 बजे पैदल ही नजदीक के गांव पाली पहुंचे। यहां राहगीर बाइक सवार की मदद से अपने साथियों को फोन कर जतीपुरा स्थित बांगड़ गेस्ट हाउस पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनंद राठी की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें