फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु ने किया बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 16 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गौरा नगर कालोनी में एक साधुवेशधारी ने दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों पर साधु व उसके भाई ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमलाकर भागने का प्रयास किया। आरोपी साधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे गौरा नगर कालोनी की है। साधुवेश धारी राधा वल्लभ ने पांच और छह साल की दो बच्चियों को टाफी चाकलेट का लालच देकर कमरे में ले गया। वहां उनके साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। एक बच्ची की चीख सुनकर परिवारीजन और पड़ोस के लोग पहुंच गए।

इसी बीच राधा वल्लभ और उसके भाई श्यामा बाबू हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे लेकर आ गए और लोगों पर हमला बोल दिया। लोग पीछे हटे तो दोनों  फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी के पुलिस कांस्टेबिल ने इनका पीछा किया और राधा वल्लभ का पीछाकर उसे को यमुना खादर के पास जंगलों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ बलात्कार के  प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ 7/8 पास्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



बढ़ती हैवानियत
मार्च 2014  श्याम कुटी के पास संत ने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, पुलिस ने लगाया पास्को
29 जनवरी-गांव परखम में नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
13 फरवरी स्कूली बच्चों से अश्लील हरकत करने वाला साधु वेशधारी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें