फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का बना रहे दबाव

Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वॉट्सऐप
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के नाम से अश्लील कमेंट्स और जातिगत टिप्पणी पोस्ट करने वाले शिक्षक अब कार्रवाई से डर रहे हैं। मामले में दो शिक्षकों के निलंबन के बाद शेष दो शिक्षक अपने कालेज की प्रबंध समिति और शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई न करने के लिए दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के शिक्षक उमेशपाल सिंह द्वारा व्हाट्स एप पर बनाए गए ‘टीचर्स’ नामक ग्रुप पर जिले के चार कालेजों के शिक्षक हिंदू देवी देवताओं पर अश्लील कमेंट्स और टिप्पणी पोस्ट करते थे।

लगातार कई माह पोस्ट करने के बाद जब कुछ शिक्षकों और अन्य लोगाें ने इसका विरोध करते हुए डीआईओएस से शिकायत की तो डीआईओएस ने संबंधित कालेजों की प्रबंध समिति को पत्र लिखकर जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जांच के बाद प्रबंध समितियों ने बृज कृषक इंटर कालेज मांट के शिक्षक नरेश कुमार और अक्रूर इंटर कालेज छाता के शिक्षक शिवकरन को निलंबित कर दिया था।

शेष दो शिक्षकों अब कालेज की प्रबंध समिति और शिक्षाधिकारियों पर दबाव डलवा रहे हैं। इसके लिए शिक्षक संगठनों के साथ साथ राजनीतिक लोगों की भी मदद ली जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें