फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर रेस्टोरेंट मैनेजर को चाकू मारा, हालत गंभीर

Wed, 08 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित रेस्टोरेंट के मैनेजर को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। बताया जाता है कि मैनेजर ने रेलवे स्टेशन पर बगैर लाइसेंस के सामान बेचने पर युवकों को रोका था जिस पर विवाद हुआ।
विज्ञापन


मथुरा से दिल्ली, आगरा रूट पर अवैध वेंडर खानपान का सामान बेचते हैं, इसकी शिकायत लाइसेंसी वेंडर भी आए दिन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। बुधवार को जंक्शन पर एक रेस्टोरेंट के मैनेजर रत्नेश सिंह ने कुछ अवैध वेंडरों को रेस्टोरेंट के सामने सामान बेचने से रोका था।

बुधवार रात 10 बजे जब रत्नेश सिंह धौलीप्याऊ स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे तो उन्हें अवैध वेंडरों ने रोक लिया और मारपीट कर दी। रत्नेश ने विरोध किया तो उसे चाकू मार दिए। इससे वह कंधे, गला, हथेली और जांघ पर घायल हो गए। देर रात रत्नेश को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें