फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाराम बापू के शिष्य समेत दो गैंगरेप में फंसे

Sat, 19 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जनवरी 2014 में साध्वी के साथ हुई थी घटना, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन


महोबा की रहने वाली युवती ने 2013 में ले लिया था सन्यास और वृंदावन में रह रही है, आरोपियों में एक महोबा और एक वृंदावन का रहने वाला

आशाराम बापू के शिष्य बाबा कृष्णदास समेत दो पर एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला शुक्रवार शाम कोतवाली पर दर्ज किया गया है। मामला 26 जनवरी 2014 का है और पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर साध्वी ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

साध्वी मूलरूप से महोबा की रहने वाली है और घटना में वृंदावन निवासी बाबा कृष्णदास और महोबा निवासी डाक्टर कृष्ण कुमार को नामजद किया है। रिपोर्ट में साध्वी ने बाबा कृष्णदास को आसाराम बापू का शिष्य बताया है। साध्वी का आरोप है कि वर्ष 2013 में उसके घर के पास रहने वाला डाक्टर कृष्ण कुमार उर्फ साहब सिंह उसे परेशान करता रहता था, जिसके चलते वह  वृंदावन आ गई और वृंदावन अटलवन स्थित एक आश्रम निवासी बाबा कृष्णदास की शरण में आकर सन्यास ले लिया। आश्रम में रहकर भजन करने लगी। घटना वाले दिन डाक्टर कृष्ण कुमार भी महोबा से आश्रम में पहुंच गया, रात में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, इसके बाद साध्वी ने आश्रम छोड़ दिया और वृंदावन में दूसरे स्थान पर रहने लगी। कार्रवाई के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें