फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागा प्रदीप ग्वालियर में दबोचा

Tue, 05 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
मथुरा की कोर्ट से हथकड़ी खिसकाकर फरार हुए शातिर लुटेरे प्रदीप राठौर को ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। ग्वालियर में हुई पूछताछ में उसकी मथुरा कोर्ट से फरारी का पता चला। ग्वालियर पुलिस ने मथुरा पुलिस को सूचना दी है। 
विज्ञापन


वाहन लुटेरे प्रदीप राठौर निवासी हरनाथ का पुरा कोतवाली भिंड देहात को उसी के गांव के साथी दिनेश राठौर के साथ गोवर्धन चौराहे के निकट से चोरी की बाइक और तमंचा सहित मार्च, 2015 में हाईवे पुलिस ने पकड़ा था। 

17 नवंबर को प्रदीप और दिनेश को पेशी पर लाया गया था। हवालात से 10 कैदियों को लेकर सिपाही रतन सिंह, महिपाल सिंह, रोहित, प्रदीप, बिसम्भर सिंह, मनोज और दरोगा अनिल कुमार वर्मा कोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदीप और दिनेश की सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। उसे सिपाही रतन सिंह ने पेश किया था।

पेशी के दौरान कोर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर प्रदीप हथकड़ी सरकाकर भाग गया था। प्रदीप पर हाईवे, कोतवाली, आगरा और भिंड में लूट, वाहन चोरी, तमंचा रखने सहित करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें