फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चालक घायल

Sun, 08 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार टायर फटने से पलट गई। चालक घायल हो गया। कार में सवार कारोबारी का परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गोंडा निवासी कारोबारी जगदीश अग्रवाल अपने परिवार के साथ कार से रविवार को दोपहर में यमुना एक्सप्रेसवे होकर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे।

गांव सुहागपुर के निकट माइल स्टोन 74 पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कारोबारी के परिवार से कोई हताहत नहीं हुआ। चालक नदीम खां को चोट आई हैं।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से उठवाकर टोल पर भेज दिया। चालक को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें