कांशीराम कालोनी कृषि फार्म में चोरी करने घुसे एक संदिग्ध युवक को लोगों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार दोपहर मोहल्ले के रहने वाले दिनेश व सुमित्रा के कमरों में एक युवक घुस गया। कुछ देर तक उस पर नजर रखने के बाद जब वह एक कमरे में घुसा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुद को पुराना माल गोदाम रोड का रहने वाला बताया। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है।