फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स मैनेजर के सिर पर तमंचे की बट मारकर लूटे 90 हजार

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
मथुरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीपीसीएल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवारों ने ब्रेड कंपनी के सेल्स मैनेजर के सिर पर तमंचे की बट मारकर 90 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लुटेरों के वार से घायल सेल्स मैनेजर बाइक समेत गिर पड़ा। बैंक में कनेक्टिविटी न होने पर वह बैंक से फैक्ट्री लौट रहा था। सूचना के एक घंटे बाद रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंची। रिफाइनरी के गांव
विज्ञापन


खेरिया निवासी अमित कुमार दीक्षित रिफाइनरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मार्डन ब्रेड कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। मंगलवार की सुबह 11:30 बजे अमित बाइक से रिफाइनरी स्थित एसबीआई शाखा में कंपनी का 90 हजार रुपया जमा करने पहुंचा। बैंक में कनेक्टिविटी न होने पर 12:45 बजे वह वापस फैक्ट्री लौट रहा था। अमित बीपीसीएल पेट्रोल पंप समीप पहुंचा

ही था कि पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरों ने बराबर में आकर उनके सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया। लुटेरों के वार से वह घायल होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने रिफाइनरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले कंपनी के कर्मचारी पहुंचे। तत्काल उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें