यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन हादसों में 23 लोग घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर बताई गई है। सोमवार सुबह प्राइवेट बस यूपी 83 एटी 0005 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन-107 के समीप चालक को झपकी आने से अनियंत्रित बस आगे जा रहे ट्रक यूपी 16 डीटी 7779 से टकरा गई।
हादसे में बस सवार रामबाबू और बलराज सोनी निवासी गांव अहिरवा थाना चकेरी (कानपुर), नवीन कुमार और प्रमोद निवासी उरई, हेमंत कुमार निवासी असोधर (फतेहपुर), उदयवीर निवासी भदेही (जालौन), आनंदमोहन पांडेय निवासी कानपुर, जान मोहम्मद और मंजे कुमार निवासी दिल्ली समेत 18 यात्री घायल हो गए।
चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायल यात्रियों को बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पतालों में भेज दिया। घायलों में आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।
दूसरा हादसा रविवार रात थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन-107 के समीप हुआ। नोएडा की ओर जा रही सेंट्रो कार यूपी 13 के 2092 किसी वाहन से टकराकर पलट गई। उसमें सवार देशराज निवासी खुर्जा (बुलंदशहर), जगदीश, जगवीर और पुनीत निवासी संगरूर (पंजाब) घायल हो गए। तीसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-73 के समीप हुआ। रविवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही बाइक डीएल 1 एसजेड 4453 रैलिंग से टकरा गई। कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल भेज दिया।