फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर्ड डेट के ब्रेड-कोल्डड्रिंक की बिक्री

Tue, 24 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने कराया नष्ट, पांच प्रतिष्ठानों पर किया सर्वे, दूध-पनीर, दाल के लिए सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह नाश्ते के लिए ब्रेड लेने जा रहे हो तो सावधान हो जाइए। जल्दबाजी कितनी भी हो, लेकिन इसकी एक्सपायर्ड डेट पर नजर डालना ना भूलें। दुकानदार आपको एक्सपायर्ड डेट की ब्रेड थमा सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के निरीक्षण में कोल्ड ड्रिंक और ब्रेड एक्सपायर्ड डेट के मिले हैं। इनको नष्ट कराते हुए सुधार के लिए नोटिस भी थमाया है।
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने श्रीजी किंडर, जयपुर हाउस में निरीक्षण किया। यहां ब्रेड के पैकेट में फंफूद नजर आ रहा था। पैकेट पर तिथि देखी तो इसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी थी। इनको मौके पर नष्ट कराया। यहां से अमचूर पाउडर का नमूना भी लिया। लोहामंडी स्थित कपिल डेयरी से पनीर का सैंपल लिया। यहां विभिन्न ब्रांड की 24 बोतल एक्सपायर्ड डेट की थीं। इनको नष्ट कराया गया। नाई की मंडी स्थित श्री कृष्णा दूध भंडार से दूध, विक्की जनरल स्टोर सदर भट्टी से सरसों के तेल का सैंपल भरा है। एमएस ट्रेडर्स बोदला-सिकंदरा रोड से अरहर की दाल का सैंपल लिया। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि नोटिस दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, करतार सिंह, निशीकांत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें