फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के दौरान उड़ी चिंगारी से लगी भीषण आग, 20 झुलसे

Mon, 23 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में आग
विज्ञापन
सोमवार शाम आई आंधी के दौरान उड़ी चिंगारी से गांव झपारा में करीब 25 घरों में आग लग गई और इसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के प्रयास में करीब बीस ग्रामीण झुलस गए, जिन्हें मथुरा और भरतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आग की चपेट में आकर 15 से अधिक पशु भी मर गए। आगरा, भरतपुर और मथुरा से पहुंची दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग जंगल तक फैल चुकी थी। 

थाना मगोर्रा के गांव झपारा में अधिकांश पशुपालक रहते हैं। ये पशुओं खिलाने के लिए शाम को भट्टियों पर दलिया पकाते हैं। आंधी के दौरान इन्हीं भट्टियों से उड़ी चिंगारी से एक छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते आग आसपास के घरों में फैल गई।
विज्ञापन


एक के बाद एक करीब 25 घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मथुरा और भरतपुर से चार-चार व आगरा से दो दमकल, एसडीएम गोवर्धन, एसपी सिटी और आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। दमकलें गांव में लगी आग बुझाने के प्रयास में जुटी थी, इसी बीच जंगल की ओर भी आग फैल गई। अधिकारियों का कहना हैं कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घरों में लगी आग बुझाने की है। चार घंटे बाद भी आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें