फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
वृंदावन पुलिस ने तंमचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (फिरोजाबाद)। कुछ दिन पूर्व तमंचे के साथ एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो वृंदावन पुलिस के पास भी पहुंचा था। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। करीब दो सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को तमंचे के साथ दिखाया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस द्वारा जब इसकी जांच की गई तो यह युवक वृंदावन के किशोरी कुंज के निकट जमुना नगर कॉलोनी निवासी संतोष निकला। पुलिस ने इसे सोमवार को तमंचा सहित पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उक्त युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके एक परिजन की हत्या कर दी गई थी। तब से वह सुरक्षा के लिए तमंचा रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें