फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सरूपा में चेकिंग को गई टीम के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। थाना राया के गांव सरूपा में मंगलवार को राजस्व वसूली एवं विद्युत चोरी रोकने के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। कर्मचारियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना राया में दो नामजद सहित छह से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सादाबाद रोड पर स्थित गांव सरूपा में अवर अभियंता जितेंद्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, हेमंत कुमार, विकास यादव, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संविदाकर्मी ओमवीर सिंह चेकिंग के लिए गए थे। बताया गया कि गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों पर बिजली बिल बकाया चल रहा है। कुछ लोग मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। चेकिंग को गई टीम ने केबल हटाना शुरू कर दिया। तभी गांव के नंदकिशोर पुत्र चरन सिंह अपने साथ छह-सात लोगों को लेकर आ गया और टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जब गजेंद्र ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। मारपीट में गजेंद्र और धर्मेंद्र घायल हो गए। जैसे-तैसे विद्युतकर्मी जान बचा कर थाना राया पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी आ गए और घटना के संबंध में अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ने गांव सरूपा निवासी नंदकिशोर, जितेंद्र की पत्नी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ थाना राया में मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ कर फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल गजेंद्र व धर्मेंद्र को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें