फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबिल पर एसिड अटैक करने वाले चार को 14-14 वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अपने घर से ड्यूटी जा रही महिला कांस्टेबल पर तेजाब फेंकने वाले युवक तथा उसके तीन अन्य साथियों को 14-14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा एफटीसी प्रथम की अदालत ने सुनाई है। इसके बाद सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। महिला कांस्टेबल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात थी।
विज्ञापन

दामोदरपुरा में किराए पर रह रही महिला कांस्टेबल पर 4 अप्रैल 2019 को उस समय तेजाब फेंका गया था, जब वह अपनी महिला साथी के साथ स्कूटी से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला कांस्टेबल को अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान दोबारा अटैक करने के उद्देश्य से जब हत्यारे अस्पताल के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। जिनमें खुर्जा के गांव बिजलीघर निवासी संजय उर्फ बिट्टू तथा उसी के गांव के रहने वाले सोनू, हिमांशु, बॉबी, किशन, पुनीत शामिल थे।
महिला कांस्टेबल ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में संजय को छोड़कर अन्य की जमानत हो गई। हिमांशु के नाबालिग होने के कारण पत्रावली जुवेनाइल कोर्ट में चली गई। केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम नीरू शर्मा ने एसिड बेचने के अभियुक्त पुनीत को बरी कर दिया। जबकि अन्य संजय उर्फ बिट्टू, सोनू, बॉबी और किशन को अदालत ने 14-14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 50-50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। एडीजीसी भगत सिंह वर्मा ने बताया कि संजय वारदात के बाद से ही जेल में था जबकि अन्य को सोमवार को जेल भेजा गया है। संजय महिला कांस्टेबल को परेशान करता था तथा शादी के लिए दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें