फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे फैलाने की साजिश के आरोपियों को रिमांड पर लेगी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विदेशी फंडिंग से दंगे फैलाने की साजिश रचने के आरोप में बंद पीएफआई-सीएफआई के चारों सदस्यों को एसटीएफ रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए सीजेएम कोर्ट मेें प्रार्थना पत्र दिया गया है। अदालत इस संबंध में मंगलवार को निर्णय सुनाएगी।
विज्ञापन

गत माह विदेशी फंडिंग से हाथरस में दंगे फैलाने की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को मांट टोल पर पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार वह पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) तथा सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य हैं। फिलहाल उनकी जांच एसटीएफ कर रही है। चार में से तीन अभियुक्तों ने अदालत मेें जमानत की अर्जी भी लगाई है। लेकिन सोमवार को एसटीएफ के डिप्टी एसपी राकेश पालीवाल ने सीजेएम अंजू राजपूत की अदालत में रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर अदालत ने सुनवाई तो कर ली लेकिन निर्णय मंगलवार को सुनाया जाएगा। एपीओ ब्रज मोहन ने बताया कि रिमांड पर निर्णय मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें