फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप किसानों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नलकूप किसानों पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। जिसकी वसूली के लिए विभाग ने कमर कस ली है। इसी के तहत विद्युत निगम 2807 किसानों को डिफॉल्टर भी घोषित कर चुका है।
विज्ञापन

जनपद के 2807 नलकूप किसानों को करीब 4.27 करोड़ रूपये के बिजली के बिल का भुगतान करना है। विद्युत निगम ने अभियान चलाकर इन किसानों के कनेक्शन भी काटे लेकिन बकायेदारों ने बिल जमा तक नहीं किए। आखिरकार विद्युत निगम ने इन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया। जनपद की तीनों डिवीजन में बकायेदार नलकूप किसानों से 4.27 करोड़ रुपये वसूलने के लिए विद्युत निगम ने भी कदम बढ़ा दिया है। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि जनपद में नलकूप किसानों पर 4.27 करोड़ रूपये का बिजली बिल बकाया है। ऐसे करीब 2807 किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें