फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पर लगा दाग: चौकी से भागे छह सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/कोसीकलां। थाना कोसीकलां की कोटवन चौकी से जब्त शराब बिक्री का भंडाफोड़ होने के बाद से चौकी पर तैनात छह सिपाही लापता हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने सिपाहियों की तलाश शुरू करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि जब्त शराब बेचने के मामले में इन सिपाहियों की संलिप्तता भी रही है।
विज्ञापन

हरियाणा बॉर्डर की कोटवन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों और शराब तस्कर की मिलीभगत से जब्त की गई लाखों रुपये की शराब बेच दी गई। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने शराब तस्कर, फैक्टरी गार्ड और दो पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया। जबकि चौकी इंचार्ज और हेड मोहर्रिर को निलंबित किया गया। चौकी पर नौ सिपाही तैनात थे। एक सिपाही जेल में व दो चौकी पर हैं और छह सिपाही लापता हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने इन सिपाहियों को खोजने के काफी प्रयास किए पंरतु यह चौकी पर नहीं आए। इसके चलते अधिकारियों का मानना है कि यह सिपाही भी इस पूरे मामले में शामिल हैं जिसके डर से यह सामने नहीं आ रहे हैं। अब अधिकारियों ने इन सबके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। लापता सिपाहियों में शुभम, मोहित कुमार, राकेश कुमार, नुसरत हुसैन, चरित कुमार और अंकित हैं। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि इन सिपाहियों की कृत्य की हर प्रकार की छानबीन शुरू कर दी है तथा विभागीय कार्रवाई कर संज्ञान भी लिया जा रहा है। यदि यह सिपाही भी इस मामले मेें शामिल पाये गए तो उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन

डूडा को जा रहा विभागीय नोटिस
मथुरा। जिस कांशीराम आवासीय योजना में जब्त तथा अन्य शराब की बिक्री का कृत्य विष्णु तथा पुलिसकर्मी मिलकर कर रहे थे, उस आवास को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा डूडा को पत्र लिखकर जानकारी मांगी जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि डूडा को इस संबंध में विभागीय नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें