फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गोवंश छोड़ने पर चले लाठी-डंडे, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट के नगला सुदामा में खेत में गोवंशों को छोड़ने को लेकर दो पूर्व प्रधान पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव भी किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। मांट पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। देरशाम तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन

थाना मांट के नगला सुदामा में पूर्व प्रधान कालीचरण और पूर्व प्रधान अमर सिंह में खेत के रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह खेतों में गोवंशों को छोड़ने को लेकर पूर्व प्रधानों में विवाद हो गया। एक-दूसरे पर गोवंशों को खेत में छोड़ने का आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव करने लगे। नगला सुदामा में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने घायल हुए दोनों पक्ष के 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि अमर सिंह और उसके पक्ष के विजय सिंह, कुंवर, बिहारी, रमेश, भूरी, महेंद्र सिंह और कालीचरण और उसके पक्ष के वीरपाल, सुल्तान, अल्वेश, रिंकू और अमीचंद घायल हुए हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें