फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति क्षतिग्रस्त, गुल्लक तोड़ नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के सुभाष इंटर कॉलेज के पीछे बगीचे वाली गली में एक मंदिर है। मंगलवार की रात अवांछनीय तत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दीं। साथ ही मंदिर में रखी दानपेटी तोड़कर नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

वहीं, पीपल के पेड़ को भी काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी सुबह दर्शन को आए भक्तों को मिली। वारदात से लोगों में भारी रोष है। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने मामले में अवांछनीय तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
मंदिर में बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी विमलेश और अनूप ने बताया कि मंदिर के आसपास नशेड़ियों और अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा रहता है।
हो सकता है यह कृत्य उन्होंने ने ही किया हो। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मूर्तियां खंडित करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें