फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कीचड़ डालने पर मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। धुलेंडी के दिन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सकराया की तीन महिलाओं की ओर से बाबूगढ़ के तीन युवकों पर कीचड़ फेंक दिए। इसके बाद मामले को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट में 8 लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीनों महिलाओं सहित कुल 26 लोगों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे गांव बाबूगढ़ निवासी युवक राहुल, पंकज अपने एक अन्य दोस्त के साथ नगला सकराया से गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव की तीन महिलाओं ने उन पर कीचड़ डाल दी। इसका तीनों युवकों ने विरोध किया।
गांव सकराया के लोगों ने कीचड़ का विरोध करने वाले युवकों से मारपीट कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवकों ने अपने गांव मेें खबर कर दी। जिससे बाबूगढ़ के लोग भी नगला सकराया में आ गए और दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर मामला शांत हुआ। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए हैं।
दोनों पक्षों के घायलों में राजेन्द्र, पवन, गोपी, हरिओम, श्यामबाबू, जगदीश, रमेश, महेन्द्र शामिल हैं। पुलिस ने तीनों महिलाओं सहित युवक राहुल, पंकज के अलावा हरिओम, वेदराम, महेन्द्र, करन सिंह, दारा सिंह सहित कुल 26 लोगों को जेल भेज दिया।
वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के 13-13 कुल 26 लोगों को जेल भेजा है। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें