मथुरा। अमरोहा जज एकादश और मथुरा वेटरन्स के बीच दो मैचों की मैत्री क्रिकेट सीरीज का आयोजन 23 और 24 मई को किया जाएगा। पहला मुकाबला 23 मई को शाम 6 बजे वृंदावन क्रिकेट अकादमी वृंदावन में दूधिया रोशनी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 24 मई को सुबह 8 बजे केसरी स्टेडियम, पाली खेड़ा में होगा।
मथुरा वेटरन्स टीम की कमान राकेश यादव को सौंपी गई है, जबकि अजय जडेजा को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में चौधरी कृष्ण वीर सिंह, मोहम्मद अफजल, विजय चौहान, जेपी नौटियाल, गौरव शर्मा, केके चौधरी, अमित गौतम, युवराज, नितिन कटारा, अनुराग चौहान, जितेंद्र भरंगर, मिंटू कुरैशी, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीन चौधरी और देवकिशन उपाध्याय शामिल किए गए हैं।
टीम के प्रशिक्षक राकेश गुप्ता होंगे। आयोजन की जानकारी मथुरा वेटरन्स के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, सचिव प्रवीण भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, संयुक्त सचिव डॉ. महेश मित्तल, योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष तन्मय अग्रवाल तथा संरक्षक सुनील भार्गव, तनवीर अहमद, श्याम चतुर्वेदी और सुधीर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।