फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु सदन में फैला डायरिया, कई बच्चे बीमार

Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
डाय‌िररिया
विज्ञापन
राजकीय शिशु सदन की व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। यहां डायरिया फैल गया है। चार शिशु गंभीर हैं। इन सभी को आगरा एसएन हास्पिटल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय शिशु सदन में स्नान के दौरान गर्म पानी से झुलसने और उपचार में लापरवाही का शिकार हुई बच्ची सविता के मामले के बाद अब शिशुओं में डायरिया फैलने की बात सामने आई है। शुक्रवार की शाम को 25 दिन की बुलबुल बीमार हो गई। उसे दस्त लग गए।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद आठ माह की शिवन्या, पलक भी इसी समस्या से ग्रसित हो गईं। तीन माह का कुबेर भी डायरिया का शिकार हो गया। ऐसी स्थिति में इन सभी नवजात शिशुओं को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी दरम्यान आठ वर्षीय निशा भी बीमार हो गई। उसे दौरे पड़ने लगे। शिशु सदन के स्टाफ ने निशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इनकी स्थिति में भी सुधार न होने पर उसे भी आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इन सभी को जिला प्रोवेशन अधिकारी ओपी यादव और प्रभारी अधीक्षक जगदम्बा गौतम ने एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। 

जिला प्रोवेशन अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि नवजात शिशु प्री-मेच्योर डिलीवरी वाले हैं। सामान्य उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां सभी स्वस्थ हैं। सभी को रविवार को मथुरा भेज दिया जाएगा। इसकी जानकारी डीएम को दे दी गई है।

गर्म पानी से झुलसी पांच वर्षीय बालिका सविता शनिवार को जिला अस्पताल से आगरा भेज दी गई। उसे भी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी के उपचार में शिशु सदन में लापरवाही के लिए डीएम ने प्रभारी अधीक्षक जगदम्बा गौतम सहित दो नर्स के खिलाफ निलंबन और जिला प्रोवेशन अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें