फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नशा करने से रोकने पर घर के बाहर किया हंगामा, पथराव, महिलाओं व बच्चों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। छीपी गली स्थित एक घर के सामने नशा एवं सिगरेट पीने का विरोध करने पर हंगामा खड़ा हो गया। एक युवक ने 15-20 युवकों के साथ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से घर पर धाबा बोल दिया और पथराव किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

छीपी गली निवासी महेश कुमार ने कोतवाली पुलिस दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बराबर में गुटखा-सिगरेट की एक दुकान है, जहां लड़के नशा करते हैं। रविवार देर रात जब कुछ लड़के वहां बैठकर नशा कर रहे थे। तब महेश ने एक लड़के से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उसी दुकान पर काम करने वाला एक लड़का और अन्य 15-20 युवक अचानक एक साथ उसके घर के आगे आ धमके। ईंट-पत्थरों से घर की खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए गए। सीओ संदीप सिह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद

श्रद्धालु की बैग की चेन खोलकर पर्स पार
वृंदावन। श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हरियाणा से आए श्रद्धालु मंदिर के गेट नंबर 5 पर दर्शन के लिए लाइन में लगे थे, तभी उनकी पत्नी के बैग की चेन खोलकर शातिर ने कीमती मोबाइल एवं पर्स पार कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित श्रद्धालु प्राथमिकी दर्ज कराई है। फरीदाबाद के एसआरएस रॉयल हिल्स निवासी संजय कुमार उपाध्याय रविवार को अपनी पत्नी विनीता के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन आए थे। सुबह करीब 8़ 15 बजे वे मंदिर के गेट नंबर 5 पर दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी के पास एक बड़ा बैग था, जिसके अंदर लेडीज पर्स रखा हुआ था। पर्स में मोबाइल, एक हजार रुपये और बैंक का डेबिट कार्ड रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने बैग की चेन खोलकर पर्स निकाल लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें