फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा ट्रॉयल, जालमा से आएंगे कोरोना वायरस के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 की जांच के लिए शनिवार से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार जालमा आगरा से कोरोना के कुछ नमूने उपलब्ध कराएगी। इससे बाद यूनिवर्सिटी को जांच के लिए जनपद आवंटित किया जाएगा, जहां से नमूने भेजे जाएंगे। फिलहाल इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

मथुरा स्थित यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 लैब स्थापित हो चुकी है। इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शासन को भी दे दी। अब नमूनों की जांच का ट्रायल होना है। इसके लिए शासन ने आगरा जालमा से कुछ पॉजिटिव और निगेटिव नमूने उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, जिनकी नव स्थापित लैब में जांच के बाद जालमा की रिपोर्ट से मिलान किया जा सके। इसके बाद सरकार वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को कोविड-19 की जांच के लिए नमूने भेजना शुरू कराएगी। हालांकि इससे पहले लैब के रजिस्ट्रेशन के निर्देश भी यूनिवर्सिटी को दिए गए हैं।
लैब संचालन के लिए बजट की डिमांड
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी अब कोविड-19 लैब की स्थापना के बाद इसके संचालन के लिए बजट की डिमांड प्रदेश सरकार से करने जा रही है। जिला प्रशासन ने सरकार से मिले 50 लाख रुपये में से यूनिवर्सिटी को उक्त कार्य के लिए कोई राशि देने से इनकार कर दिया है। यह बात यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रमुख सचिव पशुधन के समक्ष रखी।
विज्ञापन

यह भी अवगत कराया कि लैब की स्थापना में भी यूनिवर्सिटी ने अपनी विभिन्न लैब के संसाधनों का उपयोग किया है। इससे भविष्य में यूनिवर्सिटी के प्रयोगात्मक कार्य रुक जाएंगे। इस पर प्रमुख सचिव ने लैब संचालन के साथ ही स्थापना के खर्च की डिमांड भेजने को कहा।
रविवार या सोमवार से कोविड-19 लैब में जांच का काम शुरू हो जाएगा। इसका ट्रायल शनिवार को शुरू हो रहा है। इसके लिए जालमा से कुछ नमूने उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासन को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. एसके गर्ग, डीन वेटरनेरी साइंस, यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें