फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 वायरस की जांच का शुरू होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 लैब अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस लैब के लिए जिस बर्न यूनिट का पिछले 20 दिन से इंतजार हो रहा था, उसे स्थापित करने का काम बुधवार को शुरू हो गया। संभावना है कि शुक्रवार से जांच का ट्रायल करना शुरू कर देंगे। इसकी स्थापना पर एक करोड़ से अधिक की लागत आई है, जबकि अधिकांश उपकरण पूर्व से ही यूनिवर्सिटी की विभिन्न लैब के यहां उपयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह प्रदेश सरकार ने मथुरा स्थित प्रदेश की एक मात्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी से कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जांच में मदद की अपील की थी। सरकार ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अधीन लैब स्थापित करने का आग्रह किया। इस पर तत्काल अमल करते हुए यूनिवर्सिटी ने मौजूदा संसाधनों की मदद से लैब तैयार कर ली। इसका निरीक्षण किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की टीम कर चुकी है।
टीम के सुझाव पर लैब में आने वाले सैंपल के साथ वायरस को नष्ट करने के लिए बर्न यूनिट लगाई जानी थी। इसी प्रक्रिया में पिछले 20 दिन से ज्यादा वक्त गुजर गया। राजस्थान के भिवाड़ी की एक फैक्टरी ने काफी इंतजार के बाद इसकी आपूर्ति बुधवार को कर दी है। अब इसे लगाने का काम किया जा रहा है। संभावना है कि लैब बृहस्पतिवार को पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी। शुक्रवार से इसमें जांच का ट्रायल शुरू होना है। डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि बर्न यूनिट लगाई जा रही है, जल्द ही लैब जांच का कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें