फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पिता: पहले बड़ी फिर 10 साल की बेटी संग किया गंदा काम, कोर्ट ने 26 दिन में सुनाई सजा, मां का कदम बना नजीर

Tue, 18 Jul 2023 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हैवान पिता: पहले बड़ी फिर 10 साल की छोटी बेटी के साथ गंदा काम किया। कोर्ट ने महज 26 दिन में सजा  सुनाई। मां का कदम समाज में नजीर बना। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत ने 10 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म में दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने फरह थाना में 18 मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 17 मई 2023 को शाम करीब तीन बजे उसका पति 10 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी को मोटर साइकिल पर बैठाकर हिंदुस्तान कॉलेज, गोवर्धन नाले के पास झाड़ियों में ले गया। बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने घर आकर आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रामकिशोर-2 की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सभी साक्ष्यों पर गौर किया। आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। विशेष डीजीसी अल्का उपमन्यु ने बताया कि अभियुक्त को आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए) तथा 80 हजार रुपयों के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी की जेल में बिताई गई अवधि इस सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: परदेश से लौट रहे हैं..तो सावधान! आपके धन पर है लुटेरों की नजर, 4 युवकों को लूटा, अलग-अलग चौराहों पर फेंका

बड़ी बेटी ने भी लगाया था दुष्कर्म का आरोप

दोषी पिता पर उसकी बड़ी बेटी भी दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। इसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में पत्नी और बड़ी बेटी ने बयान बदल दिए थे। इसके चलते वह बच गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें