फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, दो माह की मासूम की मौत; दंपती की हालत गंभीर

Mon, 19 Aug 2024 10:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी दो माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में  आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो माह की पुत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन


सेक्टर 23 मुजेसर फरीदाबाद निवासी राघव पत्नी तनु शर्मा एवं दो माह की पुत्री पारवी के साथ रविवार दोपहर कार से मथुरा की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह राजमार्ग स्थित एक कैंटीन के सामने पहुंचे, तभी किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो माह की पुत्री को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

इधर, एक अन्य दुर्घटना शेरगढ़ मार्ग पर आदर्श विद्या मंदिर के समीप हुई, जिसमें टेंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विशंभरा निवासी कन्हैया और उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें