फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका नहीं बन सकती थी मां: साधु की एक भविष्यवाणी और फिर प्रेमी ने रची ऐसी साजिश, पुलिस भी रह गई सन्न

Fri, 11 Sep 2026 02:47 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन के गेट नंबर-2 के बाहर मां के पास सो रहे पांच माह के बच्चे को प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने 11 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में प्रेमी प्रेमिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन से पांच माह के बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कि गया है। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गिरफ्तार महिला सीमा की शादी वर्ष 2018 में देशराज से हुई थी। कई वर्ष तक संतान न होने पर पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसके बाद सीमा मुरैना जिला अस्पताल में निजी दाई का काम करने लगी और वहीं संजीव के साथ किराये के मकान में लिव-इन रिलेशन में रहने लगी।

पुलिस के अनुसार, दोनों पांच सितंबर को घूमने के लिए मथुरा आए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास एक साधु ने सीमा का हाथ देखकर उसकी कुंडली में संतान सुख होने की बात कही थी। संतान की चाह में दोनों ने आठ सितंबर को मथुरा जंक्शन के गेट नंबर-2 के बाहर से बच्चे का अपहरण कर लिया। उस समय बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था।
विज्ञापन


बच्चे को लेकर दोनों मुरैना चले गए। वहां से मंदिर में दर्शन कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे थाना पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर 11 सितंबर को सुबह करीब 7:10 बजे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अपहृत बच्चा सकुशल बरामद हो गया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें