फरह थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ठाकरान निवासी अर्जुन (30) की आठ वर्ष पूर्व गांव सनौरा निवासी सीमा (28) के साथ शादी हुई थी। दोनों की दो संतान है। इसमें सात वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी है। बुधवार सुबह 9 बजे पत्नी-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी फंसाकर फंदा लगा लिया। इससे दोनों की मृत्यु हो गई। माता-पिता को फंदे पर लटका देख बच्चों की चीख-पुकार निकल गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को फंदे से उतारा और जांच शुरू कर दी।
परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसको सोचकर परिजन भी सदमे में हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया के अभी तक की जांच में मामला घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान देने का प्रतीत हो रहा है, बावजूद इसके परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
8 साल पहले हुआ था विवाह
बुधवार को फंदा लगाकर जान देने वाले दंपती का 8 साल पहले ही विवाह हुआ था। पति ग्वालियर में प्राइवेट जॉब करता था। मंगलवार की रात घर आया था। बुधवार को सुबह दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया। इसको लेकर परिजन परेशान है।
http://