फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रेमी युगल को परिजन ने बीच सड़क पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग ललिता बाग के समीप एक प्रेमी युगल को युवती के परिजन ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हुए हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और अलीगढ़ पुलिस बुलाकर प्रेमी युगल को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी एक युवक युवती के साथ वृंदावन घूमने आया था। युवती की तलाश करते हुए उसके परिजन भी यहां आ गए। जैसे ही परिजन ने दोनों को एक साथ देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में युवक-युवती ने खुद को अलीगढ़ क्षेत्र का बताया। वृंदावन पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क साधा और कानूनी कार्रवाई के बाद युगल को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें