फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल बदलते रहे प्रत्याशियों के चेहरे के भाव

Sun, 01 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत चुनावों की मतगणना के चलते प्रत्याशियों के चेहरों के रंग बदलते रहे। मतगणना पंडाल से बढ़त का संदेश आता तो चेहरे खिल जाते समर्थक कंधों पर उठा लेते। तो कभी प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ने की सूचना चेहरे का रंग उड़ा देती।
विज्ञापन


मथुरा विकास खंड की मतगणना जीआईसी इंटर कालेज में सुबह आठ बजे शुरू हो गई। यहां सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों का जमावड़ा था। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जीतने के साथ ही नारेबाजी, उल्लास छा जाता।

इस बीच मतगणना राउंड समाप्त होते ही कभी किसी प्रत्याशी का चेहरा खिल उठता तो कभी किसी प्रत्याशी का चेहरा मुरझा जाता। भीड़ के चलते यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


विकासखंड चौमुंहा में मतगणना एक घंटे देरी से शुरू हुई। मतगणना सर्वोदय इंटर कालेज के प्रांगण में हुई। यहां जिला पंचायत के वार्ड 14, 15 और 16। क्षेत्र पंचायत के वार्ड एक से लेकर 67 तक मतगणना हुई।

मांट में आदर्श इंटर कालेज मतगणना को लेकर सुबह से प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने डेरा जमा लिया। प्रत्याशी समर्थकों के बीच गरमागरम राजनीतिक चर्चाओं के बीच परिणाम की सूचना उत्साह का संचार कर देती।

इसके बाद एक बार फिर चुनावी चर्चा परवान चढ़ने लग जाती। यहां पैंठ के चलते अधिक गहमागहमी रही।
फरह में दीनदयाल राजकीय इंटर कालेज में मतगणना शुरू होने के बाद जीते क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शाम तक प्रमाणपत्र न मिलने पर हंगामा कर दिया। अफसर इन्हें आश्वस्त करते रहे।

राया में राजकीय इंटर कालेज में मतगणना धीमी होने के चलते कई बार प्रत्याशी और समर्थक परेशान हो उठे। यहां सात बजे तक मात्र सात राउंड ही मतों की गिनती हो सकी। गोवर्धन में डीएवी इंटर कालेज में मतगणना सुबह आधे घंटे देरी से शुरू हुई। यहां वार्ड 17 नंबर में पुनर्मतगणना की गई।

नंदगांव में श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज में मतगणना का कार्य समय से शुरू हो गया। यहां भी दिन भर मेला सा नजारा रहा। बलदेव में बलभद्र इंटर कालेज में मतगणना कार्य की सूचना बाहर न आने से प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासी नाराजगी रही। छाता में भी मतगणना को लेकर दिन भर मेला लगा रहा।

माला, मूंगफली के विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले
मतगणना स्थल पर माला बेचने वाले विक्रेताओं के मजे आ गए। यहां प्रत्याशी के जीतने की सूचना के साथ माला खरीदने की होड़ मच जाती इसी बीच कीमत भी दस रुपये से उछलकर 50 का आंकड़ा पार कर जाती।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर मूंगफली, रेबड़ी सहित टाइमपास खाद्यपदार्थों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें